ललितपुर, जून 22 -- ललितपुर। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में योग एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद उद्यान में किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक ने विभिन्न आसन कराए और उनके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शरीर व मन को स्वस्थ्य रखता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि योगाभ्यास बढ़ती आयु में भी व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ व आत्मनिर्भर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती। तनावमुक्त जीवन जीने में इससे सहायता मिलती है। योग शिविर के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित योगाचार्य मुकेश साहू, अनुराग ...