नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सरकार के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जीआईपीएमईआर) में लंबे समय से नियमित मेडिकल डायरेक्टर का पद खाली है। इससे अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्था में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। नर्सिंग यूनियन के हवाले से दिल्ली सचिवालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि वर्तमान में लोक नायक अस्पताल (एलएनएच) के डायरेक्टर ही गोविंद बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट के मेडिकल डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डायरेक्टर मात्र एक घंटे के लिए ही अस्पताल आते हैं और केवल जरूरी फाइलों पर ही काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...