दुमका, मार्च 26 -- नोनीहाट प्रतिनिधि। झारखंड राज्य में चल रहे झारखंड राज्य उच्च ऊर्जा मित्र के पोस्टकार्ड अभियान के तहत दुमका जिले के जरमुंडी बिजली सब स्टेशन के सभी ऊर्जा मित्र ने बुधवार को पोस्टकार्ड अभियान में शामिल होकर नोनीहाट पोस्ट ऑफिस में अपने-अपने पोस्टकार्ड को डाकघर में जमा किया। ऊर्जा मित्र के मुकेश कुमार ने बताया कि इस पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को नियमित मानदेय बीमा सुविधा हेल्थ नियोजन नीति बनाने के लिए बुधवार को 70 ऊर्जा मित्रों ने मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी मांगों को भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...