पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के मेडिकल ऑफिसर का नियमित टीकाकरण से संबंधित दूसरे बैच का प्रशिक्षण मंगलवार और बुधवार को भी जारी रहा। मंगलवार के प्रशिक्षण में पिछले प्रशिक्षण को एसएमओ, डब्लूएचओ ने बताया वही सुपरविजन, मॉनिटरिंग, वैक्सीन डिमांड को बढ़ाना सहित अन्य तथ्यों को डॉ निखिल निशांत ने बताया। सही तरीके से वेक्सीन की प्रक्रिया को डीआरसीएचओ डॉ अवधेश सिंह ने बताया। बुधवार के सत्र में डेटा रिकॉर्डिंग के डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं रिपोर्टिंग को विसीसीएम ने संबोधित किया। प्रशिक्षण अतर्गत प्रश्नोत्तरी और गृह संदेश देने के कार्य को एमएमओ डब्लूएचओ ने पूर्ण किया। इसके साथ ही 3 दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन किया गया। कार्यक्रम में पलामू गढ़वा लातेहार के 33 मेडिकल ऑफिसर का नियमित टीकाकरण का प्रशिक्षण द...