देवघर, अक्टूबर 7 -- पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष सह आयुष विभाग में कार्यरत योग शिक्षक अनुज कुमार ने बुधवार को आर मित्रा डीसीएम एसओई देवघर के छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास के क्रम में ध्यान करवाया। उन्होंने योगाभ्यास और ध्यान का लाभ बताते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि नियमित ध्यान करने से हमारे तन और मन को कई प्रकार के चमत्कारी लाभ मिलते हैं। मन शांत रहता है और रात में अच्छी नींद आती है। साथ ही मानसिक तनाव दूर होता है, चिंता और डिप्रेशन से राहत मिलता है। मन से सारी नकारात्मक विचार बाहर हो जाते हैं, रक्तचाप और हृदय रोग ठीक होता है। इसके साथ ही कार्य करने की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। माइग्रेन जैसी गंभीर बीमारी भी ठीक होता है। उन्होंने कहा कि ध्यान सभी उम्र के लोगों को करना चाहिए, खासकर युवाओं को आवश्यक रूप से करना चाहिए।

हिंदी ...