मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली के बाद प्रवासियों का परदेस लौटने का सिलसिला गुरुवार से शुरू हो गया। शुक्रवार से ट्रेनों में भीड़ अधिक होने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे भी तैयारी कर चुका है। नियमित ट्रेनों में नो रूम और 125 से अधिक प्रतीक्षा सूची है। वहीं होली स्पेशल का विंडो खुलते ही घंटेभर में सीट फुल हो जा रही है। ऐसे में होली पर मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, जयनगर, बापूधाम मोतिहारी व बेतिया आये 20 लाख से अधिक प्रवासियों का ट्रेन से सुरक्षित लौटना रेलवे के लिए चुनौती होगी। 25 फरवरी से तीन मार्च के बीच 12.29 लाख प्रवासी मुजफ्फरपुर आये थे। इनमें 8.27 लाख होली स्पेशल और 4.02 लाख से अधिक यात्री नियमित ट्रेन से आये थे। रेलवे प्रवासियों को वापस ले जाने के लिए मुजफ्फरपुर समेत अन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.