नियमित टीकाकरण से दूर होगी बीमारियां
बहराइच, जून 10 -- तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एसकेएस कॉलेज सबलापुर के बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को महसी प्राथमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी टीकाकरण केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान टीकाकरण कार्यक्रम का अवलोकन करते हुए महिलाओं को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के अभिभावकों को बताया कि समय पर लगने वाले टीके विभिन्न गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित टीकाकरण कार्यक्रमों का लाभ उठाने तथा निर्धारित समय पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण प्रक्रिया, वैक्सीन प्रबंधन और लाभार्थियों के पंजीकरण संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.