हापुड़, मार्च 5 -- जनपद हापुड़ में नियमित टीकाकरण सत्र के तहत गुरूवार को 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए बच्चों का टीकाकरण हुआ। यह टीकाकरण बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। उक्त जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि नियमित टीकाकरण सत्र में बच्चों को जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीके लगाये जाते हैं। बच्चों को लगने वाले उक्त टीके बहुत ही फायदेमंद है। सभी अभिभावक अपने बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...