पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले में नियमित टीकाकरण के मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनातू और मेदिनीनगर सदर पूरे जिले में निचले पायदान पर है। एक ओर जहां औसतन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है वहीं दूसरी ओर मनातू और सदर 90 प्रतिशत से नीचे है। इन दोनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला आरसीएच विभाग ने राज्य के पत्र के आलोक में पत्र लिखकर स्थिति को बेहतर करने का कड़ा निर्देश भी दिया है। डीआरसीएचओ डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल और मुख्य अस्पताल को नियमित टीकाकरण हेतु 95 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 90 प्रतिशत से ज्यादा प्राप्त कर लिया गया है। मनातू और मेदिनीनगर सदर को खराब प्रदर्शन के कारण ...