साहिबगंज, मई 19 -- बरहेट । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को नियमित टीकाकरण को सुदृढ़ बनाने एवं टीकाकरण से वंचित बच्चों को टीकाकरण से जोड़ने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय कार्यशाला हुई । कार्यशाला का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज कर्मकार व आरआरटी अबुल कलाम ने संयुक्त रूप से किया। में जीरो डोज बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शत-प्रतिशत टीकाकृत करने पर जोर दिया गया। मौके पर बीएम विजय भगत, बीपीएम सरोजिनी करकेटा मौजूद थे । यह भी पढ़ें- टीकाकरण से वंचित बच्चों की पहचान कर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाएं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...