मुंगेर, मार्च 11 -- असरगंज, निज संवाददाता। नियमित टीकाकरण को लेकर समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मोहम्मद परवेज अख्तर, महिला सुपरवाइजर आभा सिंह मौजूद थे। बीएमसी यूनिसेफ से शंभू कुमार एवं डब्लूएचओ मॉनिटर अभिषेक कुमार द्वारा सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को एक दिवसीय नियमित टीकाकरण सत्र की माइक्रो प्लानिंग में सहयोग एवं चिन्हित लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर नियमित टीकाकरण सत्र स्थल पर प्रतिरक्षण कवरेज बढ़ाने के उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। नियमित टीकाकरण सत्र स्थल की माइक्रो प्लानिंग के लिए प्रत्येक नियमित टीकाकरण सत्र स्थल अनुसार जन्म से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती महिला, योग्य दंपति, धात्री महिला, किशोर एवं किशोरियों की सूची तैय...