आरा, फरवरी 23 -- बिहिया। निज संवाददाता बिहिया सीएचसी में सोमवार को नियमित टीकाकरण (आरआई) कार्यक्रम के तहत माइक्रो प्लान रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और डब्ल्यूएचओ के एसएमओ की ओर से संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान नियमित टीकाकरण सत्रों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और ड्यू एवं ड्रॉपआउट बच्चों की सूची पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने माइक्रो प्लान के अद्यतन, सत्र स्थलों के सत्यापन एवं शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित करने की रणनीति पर जोर दिया। बैठक में एमसीटीएस/आरसीएच पोर्टल की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की गई और डेटा की शुद्धता एवं समय पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.