मोतिहारी, मार्च 28 -- बनकटवा, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित पीएचसी में नियमित टीकाकरण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को एएनएम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.आशुतोष कुमार ने की। बैठक के दौरान टीकाकरण की प्रगति, लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान तथा उन्हें पुनः टीकाकरण से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई। चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी एएनएम को निर्देश दिया कि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे, इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाकर जागरूकता बढ़ाई जाए। डीआईओ डॉ.शरतचंद्र शर्मा ने नियमित टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर टीका लगने से बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य करने, टीकाकरण सत्रों की गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.