धनबाद, जून 19 -- महुदा क्षेत्र के कांड्रा, तेलमच्चो व लोहापट्टी पंचायत के ग्रामीणों की पेयजल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से बनाई गई तेलमच्चो ग्रामीण जलापूर्ति योजना शुरू से ही विभिन्न तकनीकी समस्याओं से जूझती रही है। लगातार आ रही खराबियों के कारण योजना से कभी भी नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो सकी है। वर्तमान समय में योजना के सम्प हाउस में उत्पन्न तकनीकी गड़बड़ियों के कारण तीनों पंचायत के ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में पेयजल व स्वछता विभाग द्वारा आवश्यक राशि जमा करने के बाद बिजली विभाग ने योजना परिसर में 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति की समस्या का समाधान कर दिया है। यह भी पढ़ें- हैंडपंपों की मरम्मत नहीं होने से पेयजल संकट गहराया, लोग परेश...