लखनऊ, फरवरी 19 -- संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने एनएचएम कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर आवाज बुलंद की। संगठन की ओर से निर्णय लिया गया है कि 25 फरवरी से प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। मांग होगी कि एनएचएम कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमितीकरण, समान वेतन एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाए। प्रदेश में करीब एक लाख एनएचएम कर्मचारी हैं। संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय ने बताया कि नियमित करने का मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। इसके बावजूद कोई विचार नहीं हो रहा है। सभी कर्मचारी लंबे समय से सेवा दे रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में 10 साल की सेवा पूर्ण करने पर नियमितीकरण, वेतन समानता एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रावधान लागू किए गए हैं। दूसरे राज्यों में एनएचएम कर्मचारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.