नियमित करने की मांग को लेकर एनएचएम कर्मियों का प्रदर्शन
सोनभद्र, सितम्बर 30 -- सोनभद्र, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में कार्यरत एएनएम ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एएनएम ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने, नियमितीकरण करने, अधिकतम आयु सीमा समाप्त कर एएनएम पद के लिए निर्धारित आयु सीमा लागू करने, क्षेत्रीय व सरकारी सुविधाओं का लाभ देने तथा एएनएम नर्सिंग को इसी जनपद में स्थानांतरण सुनिश्चित करने की मांग की। एएनएम ने सीएमओ से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई करने और उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का अनुरोध किया। इस मौके पर नीलू, संगीता देवी, प्रेमलता, किरण, प्रियंका, गुड़िया, ज्योति, सोनम आदि एएनएम मौजूद रही। यह भी पढ़ें- संविदाकर्मी आज से डिजिटल स्ट्राइक करेंगे यह भी पढ़ें- आज से 'डिजिटल स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.