बगहा, अप्रैल 11 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयविद्यालय में नियमित रूप से कक्षा करके पढ़ाई में अव्वल आने का प्रयास छात्र-छात्राओं को करना चाहिए। जितने दिन विद्यालय में पढ़ाई होती है नियमित रूप से कक्षा में आए तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। विभाग द्वारा सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बेहतर माहौल में शिक्षा मिले इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है उक्त बातें समग्र शिक्षा अभियान की डीपीओ गार्गी कुमारी ने शनिवार को विद्यालय में वार्षिक उत्सव के दौरान कही। लच्छुछापर चनपटिया विद्यालय में वार्षिकोत्सव सह दीक्षांत समारोह सह प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दर्जनों सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिनमें गीत, नृत्य, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्...