छपरा, दिसम्बर 16 -- गृह विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू, पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की कक्षाएं प्रारम्भ हो गईं। कक्षाओं के शुभारंभ के साथ ही विभाग में प्रथम अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक विभागाध्यक्ष डॉ. आंचल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। बैठक में अभिभावकों को अवगत कराया गया कि छात्र-छात्राओं के लिए कक्षाओं में न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, जिसे सुनिश्चित करने में विभाग और अभिभावकों के बीच सकारात्मक समन्वय आवश्यक है। इस दौरान नियमित उपस्थिति, अनुशासन, कक्षा संचालन और शैक्षणिक प्रगति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विभागाध्यक्ष ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.