बेगुसराय, जुलाई 14 -- बरौनी। श्रीकृष्ण सेतु यानी मुंगेर पुल निर्माण के 10 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस रूट से आज तक एक भी नियमित एक्सप्रेस ट्रेन का विभाग द्वारा परिचालन कराना मुनासिब नहीं समझा गया है। इससे बरौनी व बेगूसराय ही नहीं बल्कि उत्तर बिहार के लाखों लोगों में रेल विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। सन्नी चौधरी, मनोज कुमार, रौशन कुमार, सुमंत आदि ने रेल प्रशासन से इस रेलखंड पर नियमित व नई एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की मांग की है। साथ ही, डेमू ट्रेन को मेमू में परिवर्तित कर फेरे बढ़ाने की भी मांग की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...