चम्पावत, जनवरी 24 -- उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ ने नियमितिकर में टालमटोली करने पर नाराजगी जताई। संगठन की बैठक में कर्मचारियों ने समस्याओं पर विचार विमर्श किया। टनकपुर में शनिवार को उत्तराखंड परिवहन मजदूर संघ की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष दीप चंद्र शाह ने कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर चर्चा की। विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि निगम मुख्यालय के अधिकारी विशेष श्रेणी के कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर टालमटोली कर रहे हैं। उन्होंने अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष नरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मंत्री कुलदीप गुप्ता उपाध्यक्ष सतीश उप्रेती, संगठन मंत्री कुनाल राठौर, डिपो मंत्री रवि कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.