प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। मनरेगा योजना में बीते 20 सालों से कार्यरत रोजगार सेवकों ने नियमितीकरण व एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग पर बड़ा प्रदर्शन किया। पहले विकास भवन और फिर जुलूस की शक्ल में प्रदर्शनकारी कलक्ट्रेट परिसर आए। एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और अपनी मांग रखी।ग्राम रोजागार सेवकों ने सहायक सचिव व ग्राम विकास सहायक पद सृजित कर इसमें उन्हें समायोजित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग रखी। ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय 28 हजार रुपये करने की मांग उठाई। इसके साथ ही ग्राम सेवकों का 12 से 14 माह का लंबित मानदेय व सभी भुगतान, ईपीएफ कटौती, 20 वर्षों के अनुभव को देखते हुए पंचायती राज विभाग में 50 फीसदी आरक्षण, बोनस, हेल्थ इंश्योरेंस, चिकित्सा लाभ, हेल्थ कार्ड, पंचायत स्तर पर स्थानांतरित करने, मृतक आश...