मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के व्यावसायिक पाठ्यक्रम कर्मचारी संघ के सचिव उज्ज्वल कुमार ने मंगलवार को उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने निदेशक से न्यायालय से जीत कर आए नियमित सेवा दे रहे उन 27 कर्मचारियों की सेवा पूर्व से स्वीकृत और रिक्त पड़े पद पर नियमितीकरण करने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र निर्गत करने का आग्रह किया। निदेशक ने आश्वस्त किया की आप सबों के साथ न्याय होगा। यह भी पढ़ें- विवि प्रशासन के खिलाफ कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...