बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। बरेली कॉलेज के अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के जितेंद्र मिश्रा और हरीश मौर्य ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट पर दिया। ज्ञापन में बताया गया कि कई वर्षों से महाविद्यालय में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी स्वयं को नियमित और समायोजन करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पर कर्मचारी 20 जनवरी को सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.