नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि अध्यापकों ने अजय गौड को सौंपा ज्ञापन
फरीदाबाद, जून 5 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। अतिथि अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड से मुलाकात कर नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष रघु वत्स ने बताया कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अतिथि अध्यापकों के संबंध में दिए गए निर्णय से शिक्षकों में नई उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से न्यायालय में अपनी नीति का मजबूती से पक्ष रखा गया, जिसके बाद अतिथि अध्यापकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। अब सरकार को इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से संघ पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेशभर में हजारों अतिथि अध्यापक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान दे रहे हैं, कई शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.