जमशेदपुर, सितम्बर 27 -- झारखंड के फार्मेसी क्षेत्र की व्यवस्था पर विधायक सरयू राय ने सवाल उठाते हुए स्पष्ट नियमावली बनाने की जरूरत बताई। रांची कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार को फार्मेसी एक्ट 1948 के प्रावधानों के अनुरूप राज्य में प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। झारखंड राज्य फार्मेसी काउंसिल भी इसी अधिनियम के तहत गठित वैधानिक संस्था है। सरयू राय ने कहा कि नियमों में अस्पष्टता रहने पर लोग उसकी खामियां खोजकर गलत लाभ उठाते हैं। उन्होंने फार्मेसी काउंसिल में योग्य लोगों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की जरूरत बताई और चयन प्रक्रिया में योग्यता को प्राथमिकता देने की मांग की। यह भी पढ़ें- फार्मेसी काउंसिल के गठन जल्द करने की मांग की उन्होंने कहा कि फार्मेसी क्षेत्र का उद्देश्य आम...