रामनगर, नवम्बर 5 -- रामनगर। नगरपालिका ईओ आलोक उनियाल ने प्रेसवार्ता कर शहर में एंट्री शुल्क और पार्किंग शुल्क ठेके पर दिए जाने को नियमानुसार बताया है। बुधवार को पालिका में अपने कार्यालय में उन्होंने कहा कि कई सालों से प्रवेश शुल्क का ठेका किया जाता है। बताया कि साल 2024 और 2025 में तत्कालीन अधिकारियों ने उक्त दरों में संसोधन किया गया। इसके लिए निविदा भी निकाली गई थी। 25 अक्तूबर 2025 को गठित निविदा समिति और निविदादाताओं के समक्ष निविदा खोली गई थी। आकिब खान, खताड़ी को नियमानुसार ही ठेका मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...