जहानाबाद, अगस्त 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया रेल खंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया गया। दानापुर रेल मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन प्रबंधक शंभू चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस सम्मेलन में संरक्षा के प्रति कर्मचारियों को नियमानुसार काम करके संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया जिसमे पटना - गया रेलखंड के सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। सम्मेलन में दानापुर मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने सभी कर्मचारियों को संरक्षा के साथ काम करने के लिए और सभी विभागों में को -ऑर्डिनेशन बनाकर मिल जुलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। दानापुर मंडल के हीं सेफ्टी यातायात निरीक्षक आलोक कुमार, अशोक कुमार राजीव रंजन मौके पर उ...