वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुम्बई रेल मंडल के कल्याण-कसारा स्टेशनों के बीच खर्दी यार्ड में तीसरी लाइन के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक कार्य होगा। इसके चलते लिए जाने वाले ब्लॉक का दर्जनों ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। एनई रेलवे (वाराणसी मंडल) के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को बलिया-दादर विशेष गाड़ी 1.20 घंटा और 24 अप्रैल बलिया-दादर स्पेशल कसारा स्टेशन से 1.40 घंटे नियंत्रित कर चलाई जाएगी। वहीं, 18 अप्रैल को गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 1.20 घंटे, 19 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 20 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस महानगरी एक्सप्रेस 20 मिनट, 20 अप्रैल को गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 50 मिनट और 22 अप्रैल को छत्रपति शिवाजी महराज टर्म...