नियंत्रण समिति बैठक में उठा प्रदूषण का मामला
बगहा, मई 28 -- नरकटियागंज, हिसं। नरकटियागंज नगर परिषद क्षेत्र में प्रदूषण की गंभीर होती जा रही समस्या का मुद्दा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में उठा है। विधायक संजय कुमार पाण्डेय ने नगर परिषद क्षेत्र में बढ़ते वायु एवं जल प्रदूषण की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही उन्होंने बिहार विधानसभा के पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति को पत्र लिखकर नगर परिषद क्षेत्र में प्रदूषण की स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में कहा गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में जल व वायु प्रदूषण से आम जनता ग्रस्त है। इससे उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पत्र में कहा है कि नगर परिषद क्षेत्र से गुजरने वाली साठी बेलवा नहर में कूड़ा कचरा तथा नाली का गंदा पानी डालने से नरक जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.