नई दिल्ली, मार्च 18 -- सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया और जवानों की अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की। प्रतीक शर्मा ने जवानों की सतर्कता और पिछले सप्ताह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए उनकी सराहना की। उत्तरी कमान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा ने 'ऑपरेशन बलियान' के सफल संचालन के बाद झांगर बटालियन का दौरा किया, जिसके सतर्क सैनिकों ने घुसपैठ के प्रयास को सफलतापूर्वक विफल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...