भदोही, जनवरी 4 -- भदोही, संवाददाता। बच्चों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास के लिए मां का दूध किसी वरदान से कम नहीं होता। नियमित स्तनपान करने वाले बच्चे निमोनिया व डायरिया जैसे बीमारी से बच सकते हैं। एक घंटे के अंदर बच्चों को स्तनपान करना शिशु को कई रोग से बचाता है। छह माह तक बच्चों को नियमित स्तनपान कराना अत्यंत जरुरी होता है। सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने बताया कि बच्चों के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बना रहे इसलिए माताओं को छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराना चाहिए। स्तनपान बच्चों को भावनात्मक लगाव पैदा करने के साथ ही सुरक्षा का बोध कराता है। स्तनपान करने वाले बच्चे निमोनिया के खतरे से भी बच सकते हैं। स्तनपान मां को स्तन कैंसर से भी बचाता है। मां के दूध की महत्ता को समझते हुए स्वास्थ्य महकमें का भी पूरा ज़ोर रहता है कि लेबर रूम में कार्यरत चिकत्स...