मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भीषण ठंड और तेज पछुआ हवा के कारण बच्चे और बुजुर्ग में निमोनिया, कोल्ड डायरिया से शिकार हो रहे हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में बीते तीन-चार दिनों में इससे पीड़ितों की संख्या दोगुनी तक पहुंच गई है। मॉडल अस्पताल, एसकेएमसीएच, केजरीवाल के अलावा शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों की आईसीयू फुल है। भर्ती होने वालों में अधिकांश सात साल तक के बच्चे और 60-75 वर्ष के बुजुर्ग हैं। बताया जाता है तीन चार दिन पहले तक औसतन दिनभर में 15-20 बच्चे सर्दी-जुकाम से पीड़ित आते थे। वर्तमान में यह संख्या 35-40 पर पहुंच गई है। डॉ. कुमार रंजीत, गौरव कुमार, अतुल प्रसाद, राहुल कश्यप ने बताया कि ठंड के साथ पछुआ हवा से छोटे बच्चे और बुजुर्ग अधिक प्रभावित होते है। ठंड से पल्स रेट गिरता है। सर्दी-जुकाम अधिक समय तक रह...