हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। निमोनिया की बीमारी से ग्रसित पांच माह के मासूम बालक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य चार वर्षीय बालक को उसका पिता जिला अस्पताल की अव्यवस्था से तंग आकर कानपुर लेकर भागा है, इस बच्चे की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ इस बालक के हाथ में नस न मिलने की वजह से वीगो तक नहीं लगा पाया, जिसकी वजह से बालक के पैर में वीगो लगाया गया था। इसके लिए कई बार निडिल चुभाई गई। कुरारा ब्लाक के डामर गांव निवासी अमित के पांच माह के पुत्र शिवा की तबीयत कई दिनों से खराब थी। इलाज के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। लगातार बुखार की वजह से शिवा को निमोनिया की शिकायत हो गई। अमित ने बताया कि सुबह 11 बजे लेकर शिवा को जिला अस्पताल पहुंचे। उसे इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया। जहां घंटा भर चले इलाज के...