हमीरपुर, मार्च 8 -- हमीरपुर, संवाददाता।बदलते मौसम में बरती जा रही लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रही है। खानपान में गड़बड़ी व सफाई की अनदेखी के चलते डायरिया व निमोनिया से पीड़ित बच्चों की अस्पताल में संख्या बढ़ रही है। चिल्ड्रेन वार्ड भी बच्चों से भरा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस और जिंक की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं तथा बच्चों के लिए आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था है। इसलिए इन दोनों बीमारियों के लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर अपने बच्चों को दिखाएं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस वक्त बाल रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होनी शुरू हुई है। कुछ बाल रोगी गंभीर हालत में लाए जा रहे है, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर कानपुर रेफर किया जा रहा है। प्रतिदिन ओपीडी में करीब 100 से ले...