गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर। 2020 बैच के आईपीएस निमिष पाटिल ने शनिवार रात में गोरखपुर एसपी सिटी के पद पर कार्यभार संभाल लिया। गाजियाबाद से स्थानांतरण होकर आए निमिष पाटिल मूलरूप से महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले हैं। बीटेक की पढ़ाई के बाद वह सिविल सेवा में आए हैं। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था पर काम कर पीड़ित को न्याय दिलाना प्राथमिकता बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...