पलामू, अप्रैल 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के निमिया मोहल्ले में मंगलवार को प्रज्ञा केंद्र संचालक राहुल विश्वकर्मा के घर में अचानक आग लग गई। इससे भारी नुकसान हुआ है। घटना में 60 हजार रुपये नकद सहित करीब ढाई लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है। पीड़ित ने शहर थाना में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है। मेदिनीनगर टीओपी तीन प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि राहुल विश्वकर्मा के घर में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखा अधिकांश सामान बचाया नहीं जा सका। राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि उनके दो कमरों के मकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिजनों के अनुसार घटना के समय उनकी पत्नी संगीता देवी बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। अचानक कमरे में धुआं भरने...