मेरठ, जून 29 -- ब्रह्मपुरी स्थित रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी के खिलाड़ी निमित गुप्ता ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के 50 किग्रा कुमिते स्पर्धा में रजत पदक जीतकर मेरठ का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में अन्य खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के प्रांजल हरि शर्मा ने अंडर-14, 45 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश के हनुष भोजवानी ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 63 किलोग्राम कुमिते स्पर्धा में रजत पदक, जबकि पश्चिम बंगाल की ईधा चक्रवर्ती ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 55 किलोग्राम कुमिते में कांस्य पदक अपने नाम किया। रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी में निमित गुप्ता की इस उपलब्धि पर खुशी जताई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...