गया, जून 18 -- अलीपुर थाना क्षेत्र के निमसर गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा करने का दवा किया है, जिस पति ने खुद पुलिस को सूचना देकर पत्नी की हत्या की कहानी सुनाई थी, वही इस वारदात का मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। निमसर गांव की 30 वर्षीय संगीता कुमारी का शव बुधवार को उसके घर से बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और श्वान दस्ता बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए थे。 यह भी पढ़ें- निमसर हत्याकांड का खुलासा: पत्नी का हत्यारा निकला पतिपुलिस को गुमराह करने का किया प्रयास शुरुआती पूछताक्ष में प्रमोद कुमार ने पुलिस को बत...