सिमडेगा, मई 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पबुड़ा पंचायत क्षेत्र के निमतुर में हनुमान मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। मंदिर के छत की ढलाई जल्द किए जाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामकिशोर सिंह ने की। बैठक में ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति एवं आगामी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों ने कहा कि सभी के सहयोग और गांव वासियों के श्रमदान से मंदिर निर्माण कार्य लगातार आगे बढ़ रहा है। मंदिर निर्माण करने में ग्रामीणों ने आर्थिक सहयोग के साथ-साथ श्रमदान करने की बात कही। मौके पर रामकिशोर सिंह, चितु सिंह, फगुआ सिंह, चैतन्य सिंह, दशरथ सिंह, सावित्री देवी, मालावती देवी, कौशल्या देवी, रोपनी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।- यह भी पढ़ें- शिव मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

हिंद...