प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। निमंत्रण देकर घर लौट रहे बाइक सवार सब्जी विक्रेता को पीछे से आए अज्ञात वाहन टक्कर मार कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अंतू थाना क्षेत्र के संडवा चंद्रिका शुकुलपुर निवासी 50 वर्षीय बुधराम वर्मा बाजारों में सब्जी की दुकान लगाता था। रविवार को वह बाइक से थाना क्षेत्र के अदमापुर एक व्यक्ति के घर बेटी की शादी में निमंत्रण देने गया था। घर लौटते समय अदमापुर गांव से सड़क पर चढ़ने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी संडवा चंद्रिका भेजा। तब तक परिजन भी पहुंच गए और उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर उसकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.