रायबरेली, फरवरी 27 -- रायबरेली, संवाददाता। शादी से लौट रहे एक संविदा कर्मचारी से तमंचे की नोक पर गुरूवार रात लूट की गई। नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित निमंत्रण कार्यक्रम से लौट रहे एनटीपीसी के संविदा कर्मी को दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रास्ते में रोककर लूट लिया। बदमाश लैपटॉप, मोबाइल फोन, घड़ी, पर्स और बैग में रखा अन्य सामान छीनकर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी गांव निवासी अंकित पाल एनटीपीसी की संविदा कंपनी पी एन कंस्ट्रक्शन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार शाम वह ऊंचाहार स्थित एक होटल में दावत में शामिल होने गए थे। रात करीब दस बजे वह ब...