गोरखपुर, मार्च 24 -- हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कैराडीह निवासी सुजीत कुमार से मारपीट का मामाल सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक, गुरुवार को वह अपने गांव के रामाज्ञा के घर से निमंत्रण करके लोट रहा था कि रास्ते में ज्ञान सिंह ने घेर लिया। बिना किसी कारण ही लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...