प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के अहलादगंज रायगढ़ निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पत्नी सविता देवी 31 मई को अपने घर से नवाबगंज थाना क्षेत्र कालाकांकर तुलसी का पुरवा में अनिल प्रधान के घर निमंत्रण में जा रही थी। परियावां के पास सड़क पार करते समय पीछे से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी कुंडा ले गए जहां से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान सविता की मौत हो गई। मृतका सविता देवी के दो बेटे रामबाबू और शिवबाबू सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। अंतिम संस्कार मंगलवार को शृंग्वेरपुर घाट पर होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...