गंगापार, मार्च 7 -- इलाके के अब्दालपुर खास गांव में सप्ताह भर पहले निमंत्रण में शामिल होने गए युवक के साथ हुई मारपीट के मामले में दस लोगों के विरुद्ध सोरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर तनाव व्याप्त है। सोरांव थाना क्षेत्र अब्दालपुर खास गांव निवासी बृजेश कुमार के घर पर सप्ताह भर पहले प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने अमित कुमार आया था। अमित कुमार के भाई त्रिशूल कुमार ने सोरांव थाने में तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही आठ व दो युवक दूसरे गांव के रहने वाले लोगों ने मिलकर अमित कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दिए। आरोप है कि घायल अवस्था में जब अमित कुमार अपने घर पहुंचा तो उसके परिजन उसके शरीर में लगी विभिन्न चोट देख रहे थे। तभी पुनः बृजेश कुमार, सुभाष कुमार, रूप...