देहरादून, अप्रैल 2 -- चकराता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता के जंतु विज्ञान विभाग में विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रियांशी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्चना भारती द्वितीय और रेशमा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं भाषण प्रतियोगिता में कुमारी रेशमा ने प्रथम, प्रियांशी रावत ने द्वितीय तथा अर्चना भारती ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ. सुदीप्ता कंडारी और डॉ. मंजू अग्रवाल मौजूद रहीं, जबकि विभाग प्रभारी डॉ. शैलजा रावत ने आयोजन का संचालन किया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने विजेता छात्र-छात्राओं ...