निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी सम्मानित
लखीमपुरखीरी, जून 25 -- क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सुमन कुमार के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत 17 जून को आयोजित जिला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। नगर पालिका परिषद की लाइब्रेरी में कार्यक्रम कर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि योग हमारे जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहता है और मन और मस्तिष्क तनावमुक्त रहता है। कार्यक्रम में नामित सभासद शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.