आरा, जनवरी 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज की एनएसएस इकाई और लिटरेरी क्लब एवं एमिटी विश्वविद्यालय, पटना के इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब की ओर से संयुक्त रूप में किया गया। उद्घाटन प्राचार्य प्रो नरेंद्र प्रताप पालित, डॉ स्मृति चौधरी और कुंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर निबंध लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 44 छात्राओं ने भाग लिया। प्रियांशी सिंह, कल्पना कुमारी, कोमल कुमारी, मुस्कान कुमारी और अनुपम प्रभा को मतदाता जागरूकता अभियान में अच्छे कार्य के लिए मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रो राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ तसनीम फातिमा, डॉ अनुपमा , डॉ स्मिता, डॉ सुमाइला, डॉ पूनम ,डॉ सरोज, डॉ अमरेश,डॉ राकेश, डॉ युगल आ...