पाकुड़, जनवरी 30 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में आशा योजना के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत् जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिदातो बालिका उच्च विद्यालय पाकुड़ में किया गया। इस दौरान सचिव ने बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देने को लेकर चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वाद-विवाद, निबंध और पेंटिंग के माध्यम से बाल विवाह के कुरीतियां, दुष्प्रभाव प्रतियोगिता में भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी टुडू, द्वितीय आस्था कुमारी, तृतीय तृप्ति चौरसिया रही। चित्रकला में प्रथम विभा कुमारी, द्वितीय अलाना नाज़, तृतीय जेसिका मुर्मू रही। वहीं वाद-विवाद पक्ष की ओर ...