कानपुर, दिसम्बर 12 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की फसल अवशेष योजना के तहत रसूलाबाद स्थित अमर शहीद राजा दरियाव चंद्र इंटर कॉलेज में स्कूल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मृदा वैज्ञानिक डॉ. खलील खान एवं प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि निबंध, स्लोगन एवं चित्रलेखन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अवशेष प्रबंधन के निबंध प्रतियोगिता में चंदन सिंह गौर प्रथम, अवनीश कुमार द्वितीय व आयुष कुमार तृतीय स्थान पर रहे। स्लोगन प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, रंजना द्वितीय व नेहा तृतीय स्थान पर रहे। चित्र लेखन प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, आरोही कुशवाहा द्वितीय व आयुषी तृतीय स्थान पर रहे। अक्षरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.