काशीपुर, अप्रैल 13 -- दीप पाठक, काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग ने संस्कृत परिषद् के तत्वावधान में आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में चयनित छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। निबंध प्रतियोगिता में अभिषेक मेहरोत्रा ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और सोनू शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में मानसी जोशी प्रथम, अभिषेक मेहरोत्रा द्वितीय, अनंत शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण एवं सरस्वती वंदना से किया गया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. कल्पनाथ सिंह यादव, हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ. कुंवर पाल सिंह, डॉ. संतोष कुमार ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में संस्कृत विभाग के प्रभारी डॉ. राघव झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्द...